Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: सनातन हिंदू परंपरा में कुंभ स्नान का विशेष महत्व है। इससे जुड़ी परंपराएं और मान्यताएं हर देशवासी के लिए खास हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी जल्द ही ऐसी ही एक अनोखी रीत निभाने के लिए प्रयागराज जाने वाले हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 21 जनवरी को प्रयागराज जाएंगे। जहां वो कुंभ में शामिल होने आए सभी 13 अखाड़ों को साल 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ में आने का न्योता देंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अखाड़ा परिषद के साथ-साथ 13 अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से मिलेंगे और उन्हें हरिद्वार महाकुंभ में आने का निमंत्रण देंगे। सीएम के साथ नगर विकास मंत्री मदन कौशिक और मुख्य सचिव उत्पल कुमार भी अखाड़ों को निमंत्रण देने के लिए प्रयागराज जाएंगे। महाकुंभ में अखाड़ों को न्योता देने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसके बारे में भी जानिए