Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर सभी के बीच खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह जगह गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए लोग आ रहे हैं और खास बात ये है कि इसके तहत लोगों को इलाज की भी सुविधा मिल रही है। इसी सिलसिले में सीएम त्रिवेंद्र रुद्रप्रयाग जिले में गए हुए थे। सबसे अच्छी बात ये है कि जखोली ब्लाक के थाती-बड़मा के दिग्धार में प्रस्तावित सैनिक स्कूल के निर्माण की उम्मीद फिर से जग गई है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत अधूरे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मौके पर ही 78.6793 करोड़ की 25 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके साथ ही रुद्रप्रयाग में नया बस अड्डा पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का भी शुभारंभ किया।