पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा बयान। श्रीनगर में मीडिया को संबोधित करते हुए सत्ता में आने पर अयोध्या में राम मंदिर बनाने का किया ऐलान।
-
आदिशा
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Harish rawat on ram mandir
: लोकसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनैतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं। बीजेपी-कांग्रेस लोकसभा का रण फतह करने के लिए खास प्लानिंग कर रहे हैं, तो वहीं दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोपों का दौर जारी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक श्रीनगर में हरीश रावत ने ये बयान दिया। अपने दिए बयान में उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। हरदा यहीं नहीं रुके उन्होंने बीजेपी को पापियों की पार्टी बताते हुए, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया। इसके अलावा भी उन्होंने कुछ खास बातें बताई हैं।
यह भी पढें - उत्तराखंड में बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती प्रक्रिया शुरू
चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस इन दिनों सभी लोकसभाओं में कांग्रेस मेरू मेत यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा की अगुवाई उत्तराखंड के पूर्व सीएम और राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत कर रहे हैं। यात्रा के माध्यम से कांग्रेस मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में जुटी है, उनसे कई वादे किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रा के चमोली से श्रीनगर पहुंचने पर वहां कांग्रेस की तरफ से प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के सत्ता में आने पर राम मंदिर का निर्माण करने की बात कही। यही नहीं उन्होंने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त की राजनीति करने का भी आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलने का दावा किया है। आपको बता दें कि इस बीच विश्व हिन्दू परिषद संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा था कि कांग्रेस अगर लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में राम मंदिर का मुद्दा शामिल करेगी तो समर्थन पर विचार करेंगे।
यह भी पढें - अब देहरादून से मां वैष्णो देवी के दर पहुंचना आसान, उत्तराखंड को हवाई सेवा की सौगात
हालांकि आलोक कुमार ने इसके बाद इस पर सफाई देते हुए कहा कि ‘कांग्रेस को समर्थन का कोई प्रस्ताव नहीं दिया गया है। वीएचपी किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करती। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर सभी दलों का समर्थन जुटा रहे हैं। आलोक कुमार ने कहा, 'राम मंदिर के लिए जिन्होंने खुले तौर पर वादा किया है, अगर कांग्रेस घोषणा पत्र में शामिल करे कि मंदिर बनाएंगे तो उसके (कांग्रेस) के बारे में भी विचार करेंगे। उसने जो प्रतिबंध लगाया है कि संघ के स्वयंसेवक कांग्रेस में नहीं जा सकते उसको वापस ले। केवल जनेऊ पहनने से नहीं होगा।' आपको बता दें कि नए साल के पहले सप्ताह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अयोध्या राम मंदिर का मसला अभी कोर्ट में है।