अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना: गोल्डन कार्ड बनवाने से पहले पढ़ लीजिए जरूरी खबर

आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गोल्डन कार्ड बनाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है ये भी जान लें।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Information about atal ayushman uttarakhand yojna
Image: Information about atal ayushman uttarakhand yojna

देहरादून: अब तक की सबसे बड़ी हेल्थ बीमा योजना कही जाने वाली अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर उत्तराखंड के लोगों में जबर्दस्त उत्साह है, लेकिन गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में खामियों के चलते कई लोग गोल्डन कार्ड नहीं बनवा पा रहे। जिन लोगों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनके गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे। राशन कार्ड बनाने के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। कोटद्वार में भी योजना के पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन जिनके पास राशन कार्ड नहीं है उन्हें गोल्डन कार्ड बनाने के लिए भटकना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकार की तरफ से हर आय वर्ग के लिए अलग-अलग राशन कार्ड जारी किए गए हैं। निर्धन असहाय लोगों के लिए अंत्योदय राशन कार्ड, 15 हजार रुपये की मासिक आय वालों के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड और पांच लाख रुपये से कम सालाना आय के लिए राज्य खाद्य योजना के राशन कार्ड बनाए गए हैं।

यह भी पढें - देहरादून से तीन राज्यों के लिए शुरू हुई हवाई सेवा, किराया 2600 से शुरू
जिन लोगों की मासिक आय 5 लाख रुपये से ज्यादा है, उनके राशन कार्ड नहीं बने हैं। राशन कार्ड ना होने की वजह से कोटद्वार और उसके आस-पास के इलाकों में रहने वाले 5 लाख से ज्यादा लोगों के अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के कार्ड नहीं बन पा रहे। गोल्डन कार्ड हासिल करने के लिए लोग बेस अस्पताल, खाद्य आपूर्ति विभाग और कॉमन सर्विस सेंटर के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बिना राशन कार्ड के गोल्डन कार्ड कैसे बनेगा इस सवाल का जवाब उन्हें नहीं मिल रहा। लोगों ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की बात कह रही है, लेकिन जिनके पास राशनकार्ड नहीं है, उन्हें ये सुविधा नहीं दी जा रही। वहीं अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल राशन कार्ड और आधार कार्ड के जरिए गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। बिना राशनकार्ड वालों के गोल्डन कार्ड कैसे बनेंगे, इसके लिए उच्चाधिकारियों की तरफ से निर्देश मिलने का इंतजार है।