Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
: इस वक्त प्रयागराज में महाकुंभ की छटा सजी है। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी एक खास परंपरा को निभाने प्रयागराज कुंभ पहुंचे। दरअसल उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले के लिए संतों को आमंत्रित करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र प्रयागराज पहुंचे थे। सीएम ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी समेत महामंत्री हरिगिरि से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने 2021 में हरिद्वार में लगने वाले कुंभ में संतों को आने का न्योता दिया। उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से उनके मठ बाघम्बरी गद्दी पर मुलाकात की और प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही वहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने राम मंदिर को लेकर बयान दिया और कहा कि ‘राम मंदिर हर हाल में बनेगा और उसे कोई रोक नहीं सकता’।