गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर चेक कर लें, वरना आप जाम में फंस जाएंगे।
-
कोमल
-
Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
Image: Root plan for 26 january of dehradun
देहरादून: गणतंत्र दिवस पर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। गणतंत्र दिवस के मौके राजधानी देहरादून की कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के शुरू होने से लेकर इसके खत्म होने तक लोगों को वैकल्पिक रूट का इस्तेमाल करना पड़ेगा। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर चेक कर लें। ऐसा ना करने पर आपको जाम की समस्या से जूझना पड़ सकता है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर परेडग्राउंड को रिर्जव क्षेत्र की कैटेगरी में रखा गया है। यहां गणतंत्र दिवस पर परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। रिजर्व क्षेत्र होने के कारण यहां केवल पास धारकों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा। सुबह कार्यक्रम शुरू होने से 1 घंटे पहले और समाप्ति के आधे घंटे बाद तक ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। आगे जानिए रूट प्लान
यह भी पढें - पहाड़ के इस परिवार की मदद कीजिए, घर-घर जाकर खाना मांगने को मजबूर हैं अनाथ बेटियां
परेड के दौरान परेड ग्राउंड की तरफ आने वाली गाड़ियों को डायवर्ट कर दिया जाएगा। लोगों को भी परेड ग्राउंड के चारों तरफ से गुजरने से रोका जाएगा। लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है। परेड ग्राउंड के चारों तरफ हर तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों तरफ तिब्बती मार्केट, लैंसडौन चौक, कनक चौक, डूंगा हाउस, रोजगार तिराहा,कान्वेंट तिराहा को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर कोई भी गाड़ी नहीं चलेगी। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों के लिए दून क्लब के सामने, रेंजर्स ग्राउंड, पवेलियन ग्राउंड और मंगला देवी ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था है। विक्रम और बसों के लिए भी रूट प्लान जारी कर दिया गया है। आईएसबीटी की तरफ से आने वाली सिटी बसें तहसील चौक से एमकेपी की ओर भेजी जाएंगी। राजपुर रोड की ओर जाने वाली सिटी बसें दर्शनलाल चौक से घंटाघर होते हुए राजपुर की तरफ जाएंगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुद्धा चौक, सर्वे पार्क, दर्शनलाल चौक, ओरियंट चौक और पैसेफिक तिराहे के पास बैरियर लगाए गए हैं।