Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: अब तीर तो कमान से निकल चुका है, लेकिन सियासी हलकों में इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ कर सियासी माहौल गर्मा दिया है। सूबे की सियासत में मंत्री पद से आगे ना बढ़ पाने का दर्द भी उनके बयान में साफ झलका। वर्तमान में बीजेपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। देहरादून में कर्मचारियों के एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल का हाल ही में दिया वो बयान उनके दिल को छू गया है जिसमें उन्होंने संयम और समय को सबसे बड़ा हथियार बताया है। हरक यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी समझदार हो गए हैं, दूसरे कांग्रेसियों को भी उनसे सीख लेनी चाहिए। आगे जानिए कि उन्होंने और क्या क्या कहा।