Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में आम लोगों को सरकार द्वारा बड़ी राहत दी गई है। अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना को लेकर लोगों के बीच बेहद उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच सरकार द्वारा एक और खुशखबरी दी दी गई है। जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके भी गोल्डन कार्ड बन सकेंगे। दरअसल सरकार ने गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए राशन कार्ड की बाध्यता को खत्म कर दिया है। अब वोटर आईडी, आधार कार्ड, परिवार रजिस्टर और सर्विस रिकार्ड के आधार पर भी गोल्डन कार्ड बनवाए जा सकेंगे। आपको बता दें कि इस योजना के तहत एक परिवार हर साल पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क ले सकता है। अभी तक गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और राशन कार्ड अनिवार्य था। जबकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिनकी आय पांच लाख रुपये से ज्यादा होने के कारण राशन कार्ड ही नहीं बन पाए हैं। इस कारण जिन लोगों के राशन कार्ड नहीं बने हैं, उनके गोल्डन कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं।