प्रयागराज कुंभ में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, ये अलग अंदाज देखिए

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने प्रयागराज कुंभ में स्नान किया। इस दौरान वो अलग ही रूप में दिखीं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Rekha arya in prayagraj kumbh
Image: Rekha arya in prayagraj kumbh

: माथे पर चंदन-कुमकुम का तिलक और शरीर पर भगवा....मौनी अमावस्या के मौके पर जिसने भी उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण मंत्री को इस नए रूप में देखा, वो हैरान रह गया। एक बार को तो श्रद्धालु उन्हें पहचान ही नहीं पाए। महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या प्रयागराज कुंभ में स्नान करने पहुंचीं थी। उन्होंने मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज कुंभ में गंगा में डुबकी लगाई, और प्रभु का स्मरण कर सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान उन्होंने संतों को हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ में आने का न्योता दिया। रेखा आर्य ने कुंभ स्नान के लिए आए साधु-संतों के साथ ही सभी महामंडलेश्वर और अखाड़ों के अध्यक्षों से साल 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ में पहुंचने का विनम्र निवेदन किया।प्रयागराज कुंभ में स्नान करने के बाद रेखा आर्य ने साधु-संतों का आर्शीवाद लिया।

Rekha arya in prayagraj kumbh
शाही स्नान के दौरान साधु-संतों ने भी मंत्री को यथोचित सम्मान दिया, और उन्हें महामंडलेश्वर की तर्ज पर स्नान करने का मौका दिया। अखाड़ों के शाही जुलूस में मंत्री रेखा आर्य भव्य रथ पर सवार होकर स्नान के लिए निकलीं। ब्रह्म मुहूर्त में रेखा आर्य ने अपने गुरु के सानिध्य में पति जीएस साहू संग मां गंगा में डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।

Rekha arya in prayagraj kumbh
मौनी अमावस्या के मौके पर पंच दशनाम जूना अखाड़ा के जुलूस में सभी साधु संतों के साथ महामंडलेश्वर शंकराचार्य अपने-अपने सिंहासन पर विराजमान होकर आए थे। मंत्री रेखा आर्य को भी सिंहासन पर विराजमान होकर गंगा में स्नान करने का मौका मिला। जूना अखाड़ा के संरक्षक बतौर आचार्य ने मंत्री को मुखमणि महामंडलेश्वर की तरह सिंहासन पर बिठाया। मंत्री रेखा आर्य ने संतों का आशिर्वाद लेने के साथ ही उन्हें हरिद्वार महाकुंभ में आने का न्योता दिया।