‘उत्तराखंड के लिए वरदान साबित हो रही है आयुष्मान योजना’-नरेश बंसल

ये बात सच है कि जब से अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना लॉन्च हुई है, तबसे लोगों के बीच बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
उत्तराखंड: Naresh bansal on atal ayushman uttarakhand yojna
Image: Naresh bansal on atal ayushman uttarakhand yojna

रुड़की: अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना...एक ऐसी योजना जिसके अंतर्गत 23 लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि इस योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए अब राशन कार्ड की भी जरूरत नहीं है। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए ये बड़ी पहल की है। अटल आयुष्मान योजना किस तरह से उत्तराखंड के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब तक 3 हजार से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा चुके हैं। गांव गाव और शहर शहर गोल्डन कार्ड बन रहे हैं। जो लोग बड़े अस्पतालों में जाने से कतराते थे, वो लोग भी अब आसानी से इलाज करवा रहे हैं और इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। इस बीच बीजेपी नेता नरेश बंसल ने अटल आयुष्मान कैंप का उद्घाटन किया और इस बारे में बड़ी बातें बताईं।

यह भी पढें - अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना...अब बिना राशन कार्ड के भी बनवाइए गोल्डन कार्ड
बीजेपी नेता नरेश बंसल ने कैंप का उद्घाटन किया। इस मौके पर जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ और सबका विकास मुद्दे पर ध्यान दिया।इसके साथ ही उन्होंने सरकार की आयुष्मान योजना की खासतौर पर तारीफ की। कहा कि ये एक ऐतिहासिक कदम है और अब कोई भी बीमार लाचार नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के हर एक परिवार को इस योजना से आच्छादित किया जा रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, मध्यमवर्ग सभी का सरकार ने बजट में ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी कस्मीर में आराम से घूमते हैं, बीते 15 अगस्त को शीशे के पीछे से भाषण किया करते थे और सब पूछते हैं कि आखिर बदला क्या है। उनका कहना है कि देश इस वक्त परम वैभव की तरफ आगे बढ़ रहा है और दुनिया भारत की तरफ देख रही है।