Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
रामनगर: गर्मियां बढ़ते ही मैदानी इलाकों के लोग ठंडे मौसम की तलाश में पहाड़ों का रुख करना शुरू कर देते हैं। पहाड़ों में ट्रैफिक बढ़ने के साथ ही यहां सड़कें पर्यटकों से गुलजार होने लगती हैं। जाहिर है गर्म मौसम का जानवरों पर भी उतना ही असर होता है। ये ताजा वाकया अल्मोड़ा का है.. यहां रामनगर की सीमा से सटे अल्मोड़ा वन प्रभाग, मोहान में हाथियों का एक बड़ा झुंड पास की कोसी नदी से पानी पीकर सीटीआर के जंगल की ओर जा रहा था। कहा जा रहा है कि यहां सड़क पर भारी ट्रैफिक होने के कारण हाथियों का ये झुण्ड काफी देर तक हाइवे पार नहीं कर पाया। इसके बाद पास ही मौजूद अल्मोड़ा वन प्रभाग के चेक पोस्ट पर हाथियों का गुस्सा फूट पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक राह रोके जाने से परेशान हाथियों के झुंड ने अल्मोड़ा वन विभाग की चौकी की दीवारें तोड़ डाली और वहां भारी उत्पात मचाया। इसके बाद वहाँ तैनात वन कर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी। पिछले काफी समय से कोसी नदी के पास के इस हाईवे पर जानवरों के लिए कोरीडोर बनाने की मांग पर आँख मूँद कर बैठना एक बार फिर वन विभाग के लिए महंगा साबित हुआ है। आगे पूरी घटना पढ़िए..