उत्तराखंड में इस तरह की अफवाह न फैलाएं..सांसद अनिल बलूनी ने दिया करारा जवाब

...सांसद अनिल बलूनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने उत्तराखंड में अफवाह फैलाने वालों को कड़ा संदेश दिया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
अनिल बलूनी फेसबुक: ANIL BALUNI FACEBOOK POST ON CM RUMOURS IN UTTARAKHAND
Image: ANIL BALUNI FACEBOOK POST ON CM RUMOURS IN UTTARAKHAND

: उत्तराखंड...70 विधानसभा और 5 लोकसभा सीटों वाला एक छोटा सा राज्य। कहने भर को छोटा है ये राज्य..लेकिन यहां की सियासत में हर वक्त कुछ न कुछ होता रहता है। गठबंधन की सरकार से लेकर प्रचंड बहुमत की बीजेपी सरकार तक कोई इससे अछूता नहीं रहा। अब इस वक्त की ही बात कर लीजिए। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने को लेकर अफवाहें फैलती रहती हैं। जब से अनिल बलूनी राज्यसभा सांसद बने हैं, तबसे अफवाहों ने और भी ज्यादा तूल पकड़ लिया। जाहिर सी बात है कि बिना सिर-पैर की अफवाहें अनिल बलूनी और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी अच्छी नहीं लगती। इसलिए उन्होंने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट लिखी और अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब दे दिया। आगे पढ़िए कि अनिल बलूनी ने क्या लिखा है।

यह भी पढें - उत्तराखंड में बेरोजगारों युवाओं के लिए बंपर खबर...40 हजार सरकारी पदों के लिए होगी भर्ती
अनिल बलूनी लिखते हैं कि ‘मित्रों, कुछ महीनों से मैं निरन्तर देख रहा हूं कि सोशल मीडिया उत्तराखण्ड के राजनैतिक परिदृश्य पर अनेक चर्चायें हो रही हैं। विशेषकर राज्य के नेतृत्व को लेकर अनेक पोस्ट देख रहा हूँ जो कि पूर्णतः निराधार हैं। मैं ऐसी तमाम अफवाहों का सिरे से खंडन करता हूं। राज्य में प्रचंड बहुमत की स्थिर सरकार हैं। डबल इंजन का संकल्प उत्तराखण्ड के कायाकल्प हेतु कार्यरत है। यशस्वी मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में सरकार राज्य की भावना के अनुरूप विकास के पथ पर बढ़ रही है। मेरी कामना है राज्य का नेतृत्व विकास के नए आयाम छुये। मैं राज्यसभा सदस्य के नाते राज्य के विषयों पर निरन्तर सक्रिय हूँ साथ ही पार्टी के मीडिया प्रमुख के नाते अपने दायित्व का निर्वहन कर रहा हूँ। माननीय प्रधानमंत्री जी और आदरणीय अध्यक्ष जी द्वारा दिये गये दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन मेरी प्राथमिकता है। ऐसे में सोशल मीडिया में राज्य के नेतृत्व के विषय मे अस्तित्वहीन और निराधार चर्चा हमारी ऊर्जा को व्यय करती है’। उन्होंने आगे भी बहुत कुछ लिखा है। वो भी पढ़िए

यह भी पढें - वीरभूमि उत्तराखंड..इंडियन मिलिट्री एकेडमी के आंकड़े दे रहे हैं इस बात की गवाही
आगे अनिल बलूनी लिखते हैं कि ‘नेतृत्व द्वारा दिये दायित्व को सभी कार्यकर्ता सफलतापूर्वक निभा रहे हैं। मेरी कामना है उत्तराखंड प्रगति करे, विकास के आयामों को छुए और जन आकांक्षाओं को पूर्ण करें’। देखिए ये फेसबुक पोस्ट

मित्रों, कुछ महीनों से मैं निरन्तर देख रहा हूं कि सोशल मीडिया उत्तराखण्ड के राजनैतिक परिदृश्य पर अनेक चर्चायें हो रही...

Posted by Anil Baluni on Saturday, June 1, 2019