उत्तराखंड में भव्य महाकुंभ की तैयारी तेज...केंद्र से मिला 5 हजार करोड़ की मदद का भरोसा

त्रिवेंद्र सरकार ने महाकुंभ के आयोजन के लिए केंद्र से 5 हजार करोड़ की एकमुश्त मदद मांगी है...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
उत्तराखंड न्यूज: haridwar mahakumbh cm trivendra met nirmala sitharaman
Image: haridwar mahakumbh cm trivendra met nirmala sitharaman

: उत्तराखंड सरकार साल 2021 में होने वाले हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों में जुटी है। मेला क्षेत्र के सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट साल 2020 तक पूरे किए जाने हैं। प्रयागराज में अर्द्धकुंभ के भव्य आयोजन के बाद उत्तराखंड सरकार पर महाकुंभ को सफल बनाने का दबाव है, यही वजह है कि मेले की तैयारियों की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद कर रहे हैं। हाल ही में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने साल 2021 में हरिद्वार में होने वाले महाकुंभ के लिए भारत सरकार से 5 हजार करोड़ की एकमुश्त मदद देने का अनुरोध किया। ये रकम मेला क्षेत्र में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर खर्च की जानी है। केंद्रीय वित्तमंत्री ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही हरिद्वार में महाकुंभ की तैयारियों को लेकर अखाड़ा परिषदों की बैठक हुई, जिसमें 13 अखाड़े जुटे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढें - बाबा केदारनाथ के दर पर सिर्फ 36 दिन में बना कीर्तिमान…इस बार तो गजब ही हो गया
आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि हरिद्वार में होने वाला महाकुंभ, प्रयाग अर्द्धकुंभ से भी भव्य होगा। यही वजह है कि प्रदेश सरकार महाकुंभ आयोजन को भव्य रूप देने में जुटी हुई है। त्रिवेंद्र सरकार ने सरकारी मशीनरी को भी महाकुंभ आयोजन में जुट जाने को कहा है। प्रयागराज की तर्ज पर ट्रैफिक मैनेजमेंट से लेकर घाटों को सुविधा संपन्न बनाने की तैयारी की जा रही है। हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य भी महाकुंभ से पहले पूरा होना है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी से महाकुंभ के लिए आर्थिक मदद मांगी है। केंद्र की तरफ से आश्वासन भी मिल गया है, जिसके बाद सीएम साधु-संतों से मुलाकात करने जा रहे हैं। वो संतों को महाकुंभ की तैयारियों के बारे में बताएंगे, साथ ही उनसे सुझाव भी मांगेंगे।