Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में त्रिवेंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई है। खबर है कि बैठक में 8 प्रस्तावों पर चर्चा की गई और इनमें से 7 पर मुहर लगी है। 24 और 25 जून को विधानसभा के सत्र आयोजन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है। इसके अलावा बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया। कैबिनेट बैठक में पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत को श्रद्धांजलि दी गई। इसके अलावा देहरादून के जॉलीग्रांट से भुइयां मंदिर तक पहुंचने वाली सड़क का नामकरण उनके नाम पर होगा। आपको बता दें कि हाल ही में उत्तराखंड ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत के रूप में एक बड़ा नेता खोया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने कैबिनेट में लिए फ़ैसलों की जानकारी दी है..आइए आपको बताते हैं कि त्रिवेंद्र कैबिनेट की बैठक में क्या क्या फैसले लिए गए।