Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार की कवायद जारी है। प्रदेश सरकार सूबे में संचार सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश सरकार की कोशिशें रंग लाईं तो जल्द ही हरिद्वार से देहरादून तक डबल रेल ट्रैक बनेगा। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत होगी, साथ ही हरिद्वार कुंभ के दौरान भी इसका फायदा मिलेगा। हाल ही में सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले थे। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री से कई मुद्दों पर बात की। हरिद्वार-देहरादून के बीच डबल रेलवे ट्रैक भी बातचीत का अहम मुद्दा था। जिसे सीएम ने केंद्रीय रेल मंत्री के सामने रखा। मंगलवार को सचिवालय में मीडिया से हुई बातचीत में सीएम ने बताया कि केंद्र सरकार की तरफ से हरिद्वार से देहरादून तक रेलवे का डबल लेन ट्रैक बनाने के लिए सहमति मिल गई है। केंद्र ने दो महीने के भीतर राज्य सरकार से इसकी डीपीआर भी मांगी है। हरिद्वार महाकुंभ के मद्देनजर ज्वालापुर और मोतीचूर रेलवे स्टेशन को भी डेवलप किया जाएगा। हरिद्वार महाकुंभ की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार रेलवे स्टेशन में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएगी। इसे विकसित किया जाएगा, ताकि कुंभ के दौरान हरिद्वार आने वाले यात्रियों को परेशानी ना हो। ये सभी बातें सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्रीय रेल मंत्री के सामने रखी थीं।