Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: राहुल गांधी ने कल ही कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। अब हरदा यानी उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हरीश रावत ने कांग्रेस महासचिव पद से इस्तीफा दिया है। हालांकि खबर ये भी है कि अब तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। फिलहाल उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। हरदा ने लिखा है कि ‘‘लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी हैं। असम में पार्टी द्वारा अपेक्षित स्तर का प्रदर्शन न कर पाने के लिए प्रभारी के रूप में मैं उत्तरदायी हूँ। मैंने अपनी कमी को स्वीकारते हुए अपने महामंत्री के पद से पूर्व में ही त्यागपत्र दे दिया है। पार्टी के लिए समर्पित भाव से काम करने के लिए मेरी स्थिति के लोगों के लिए पद आवश्यक नहीं है मगर प्रेरणा देने वाला नेता आवश्यक है’’। आगे पढ़िए...
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की हार एवं संगठनात्मक कमजोरी के लिए हम पदाधिकारीगण उत्तरदायी है।
असम में पार्टी द्वारा...
Posted by Harish Rawat on Wednesday, July 3, 2019