Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: जम्मू-कश्मीर में आज कुछ बड़ा होने की अटकलें पहले से ही थीं। राज्य में धारा 144 लागू पहले ही कर दी गई थी। महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के साथ साथ विपक्ष के कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था। मोदी कैबिनेट की अहम बैठक खत्म हुई और अब बात देश को बड़ी जानकारी देने की थी। आखिरकार गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का प्रस्ताव पेश किया। इस फैसले पर उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को इसके लिए बधाई देता हूं।’ सीएम ने कहा कि ‘हमारे सैनिकों, अर्धसैनिकों और देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान देने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को सच करने का काम आज जम्मू-कश्मीर में हुआ है। आज वास्तव में हमारा देश एक हुआ है। इसके साथ ही सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड का सीएम ये सोच सकता है कि जम्मू-कश्मीर में हमारा भी उत्तराखंड सदन हो सकता है। आज तक हमको ये आजादी नहीं थी और आज वो ऐतिहासिक काम पीएम मोदी और गृहमंत्री ने किया है’। आगे देखिए वीडियो