उत्तराखंड में पॉलिथीन रखने वालों की खैर नहीं, सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कड़े कानून और जुर्माने का डर भी लोगों को पॉलिथीन के इस्तेमाल से रोक नहीं पा रहा है, सीएम ने भी इस पर चिंता जताई है...
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
पॉलीथीन बैन उत्तराखंड: uttarakhand polythin ban
Image: uttarakhand polythin ban

देहरादून: सालों पहले लोगों ने सहूलियत के लिए जिस पॉलिथीन का इस्तेमाल करना शुरू किया था, किसे पता था कि एक दिन वो इस तरह मुसीबत का सबब बन जाएगी। पॉलिथीन से पर्यावरण को कितना नुकसान हो रहा है, ये हम सभी जानते हैं। इसका इस्तेमाल रोकने के लिए कड़े कानून बने हैं, जागरुकता अभियान चल रहे हैं। जो लोग नहीं मान रहे उनसे जुर्माना भी वसूला जा रहा है, पर फिर भी पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा। मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी है और वो इस मामले को लेकर बेहद गंभीर हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों की बैठक में कहा कि पॉलिथीन के इस्तेमाल को रोकने के लिए जो कानून बने हैं उनका सख्ती से पालन कराया जाए। पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक लोग पॉलिथीन का इस्तेमाल करना बंद नहीं करेंगे।

यह भी पढें - उत्तराखंड को बेशकीमती सौगात देकर चली गईं सुषमा स्वराज, कभी देवभूमि से थीं सांसद
पहाड़ के लिए पॉलिथीन एक बड़ी समस्या बन गया है। पॉलिथीन का इस्तेमाल रोकने के लिए प्रशासन कई बार अभियान चला चुका है, पर फिर भी लोग खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुकानदार और व्यापारी भी मान नहीं रहे। अब सीएम ने इस मामले में नगर निगम और पंचायतों को विशेष निर्देश दिए हैं। हाल ही में सीएम की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें नगर निगम और नगर पंचायतों को पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक में शहर की स्वच्छता पर ध्यान देने के साथ ही शहरों के लिए बनी विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में पॉलिथीन के इस्तेमाल का मुद्दा प्रमुख रूप से उठा। मुख्यमंत्री ने पॉलिथीन के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की। उन्होंने नगर निगम, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों को पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।