Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। विधायकों की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे हरीश रावत के खिलाफ सीबीआई मुकदमा दर्ज करेगी। सीबीआई ने कथित स्टिंग मामले की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट हाल ही में हाईकोर्ट को सौंपी गई। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 सितंबर की तारीख तय की है। अपनी रिपोर्ट में सीबीआई ने क्या कहा है ये भी जान लें। सीबीआई ने कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीबीआई ने नैनीताल हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दाखिल कर दिया है। कथित स्टिंग मामला है क्या ये भी बताते हैं। बात साल 2016 की है। ये साल उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लेकर आया। मार्च 2016 में विधानसभा में वित्त विधेयक पर वोटिंग के बाद नौ कांग्रेस विधायकों ने बगावत कर दी थी। बाद में एक न्यूज चैनल ने विधायकों की कथित खरीद-फरोख्त का स्टिंग जारी किया था।