Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: स्टिंग मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। सीबीआई उनके खिलाफ केस दर्ज करने वाली है। कुल मिलाकर कहें तो कांग्रेस के पी चिदंबरम और डी शिवकुमार के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर गिरफ्तारी के संकट मंडरा रहे हैं। हरीश रावत इससे आहत हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि ‘मुझे कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। मुझे पहले भी इंसाफ मिला है, और यकीन है कि इस बार भी न्याय होगा’। हरीश रावत ने कहा कि ‘मैं समझ नहीं पा रहा हूं स्टिंग से अपराध कैसे साबित होता है’। स्टिंग मामले में हरीश रावत के खिलाफ केस दर्ज होने की खबर से सियासी माहौल गरमा गया है। हरीश रावत पहले ही मुसीबतों से घिरे हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। स्टिंग प्रकरण में सीबीआई जांच को लेकर हरदा ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि क्या सत्ता दंभ, अहंकार और दुरुपयोग के लिए होती है। लोकतंत्र के लिए ये प्रवृत्ति घातक है। मीडियाकर्मियों से मुलाकात के दौरान हरीश रावत बोले कि मैं सीबीआई को जांच में पूरा सहयोग दूंगा। इस बारे में मैने कांग्रेस नेतृत्व को बता दिया है।