Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में हवाई सेवाएं आसमान छूने को तैयार हैं। हाल ही में पिथौरागढ़-देहरादून के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, और अब जल्द ही देहरादून भगवान शिव की नगरी वाराणसी से भी जुड़ जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उड़ान योजना का फायदा उत्तराखंड को खूब मिल रहा है। उड़ान योजना के तहत उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को हवाई सेवा के जरिए अलग-अलग शहरों से जोड़ा जा रहा है। अब देहरादून हवाई सेवा के जरिए वाराणसी से जुड़ने वाला है। यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। देहरादून से वाराणसी के बीच 28 सितंबर से हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। दोनों शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ दिया जाएगा। हवाई सेवा का संचालन किस कंपनी को सौंपा गया है, ये भी बताते हैं। देहरादून से वाराणसी के बीच हवाई सेवा का संचालन एयर इंडिया करेगी, जो कि भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी है।