Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: स्टिंग मामले में फंसे पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता हरीश रावत आज बड़ी राहत महसूस कर रहे होंगे। लंबे समय से अलग-थलग पड़े हरीश रावत को आखिरकार कांग्रेस संगठन का सहारा मिल ही गया। प्रदेश संगठन राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत के साथ खड़ा दिख रहा है। कल तक हरदा के धुर-विरोधी रहे पार्टी नेता भी, उनका साथ देने का दावा कर रहे हैं। देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि हरदा का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीबीआई ने उनके खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई की तो कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृद्येश भी मौजूद थीं। उन्होंने भी प्रीतम सिंह के सुर में सुर मिलाया। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि विधायकों के स्टिंग का मामला हाईकोर्ट में है। हमें न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। पर केंद्र सरकार सीबीआई, ईडी और दूसरी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही हैं।