देहरादून में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश

नेशविला रोड के पास स्थित बस्ती में जहरीली शराब के सेवन से 6 लोगों की मौत हो गई, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है...
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
poisonous liquor stir: Six people killed due to consumption of poisonous liquor stir
Image: Six people killed due to consumption of poisonous liquor stir

देहरादून: देहरादून में जहरीली शराब ने 6 लोगों की जान ले ली। एक आदमी की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी घटना पर शोक जताया, उन्होंने मामले को बेहद गंभीर बताया, साथ ही जल्द से जल्द मजिस्ट्रियल जांच कराने के भी निर्देश दिए। शासन ने आयुक्त आबकारी सुशील कुमार से भी रिपोर्ट तलब की है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। घटना नेशविला रोड के पास स्थित पथरिया पीर चौक के पास की है। यहां एक बस्ती है। बस्ती में कुछ लोगों ने शराब का सेवन किया था। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक 6 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक आदमी की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मरने वालों में 22 साल का आकाश, 38 साल का सुरेंद्र, इंदर, गुड्डू, राजेंद्र और शरण शामिल हैं। जिस जगह ये घटना हुई वो जगह बीजेपी विधायक गणेश जोशी के घर के पास है। शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है।

प्रमुख सचिव आबकारी विभाग आनंद वर्द्धन ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सूत्रों की मानें तो मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस मामले में अभी पूरी डिटेल मिलना बाकी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मामला बेहद गंभीर है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सीएमओ देहरादून को अस्पताल में भर्ती लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव, डीजीपी और आबकारी आयुक्त को इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड में जहरीली शराब से मौत का ये पहला मामला नहीं है। टिहरी जिले के एक गांव में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई थी। हरिद्वार में भी जहरीली शराब ने 42 लोगों की जान ले ली थी।