Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
: उत्तराखंड में आयुष इंडस्ट्री के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। त्रिवेंद्र सरकार इन संभावनाओं को अवसर में बदलने की कोशिश कर रही है। पहाड़ों में आयुष इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में आयुष नीति बनी है। जिसके तहत पहाड़ में इन्वेस्ट करने वाले निवेशकों को डेढ़ करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। यही नहीं औद्योगिक विकास योजना और एमएसएमई नीति के तहत निवेश करने पर सरकार की तरफ से वित्तीय प्रोत्साहन भी मिलेगा। कुल मिलाकर निवेशकों को दोहरा फायदा होगा। आयुष इंडस्ट्री लगाने पर डेढ़ करोड़ की सब्सिडी के साथ-साथ वित्तीय प्रोत्साहन भी मिलेगा। आयुष नीति में इसके लिए अलग से प्रावधान किया गया है। आयुष इंडस्ट्री को बढ़ावा मिलने से आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को पहचान मिलेगी, साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। पर्वतीय क्षेत्रों में आयुष सेक्टर में निवेश की बेहतर संभावनाएं हैं।