Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
: पूरी दुनिया में पेड़ों को बचाने के लिए पेपर की खपत कम करने की मुहिम चल रही है। इस मुहिम का असर उत्तराखंड में भी दिखने लगा है। अब उत्तराखंड कैबिनेट की मीटिंग पेपरलैस होगी। इस बैठक को नाम दिया गया है ई-कैबिनेट। अगले महीने जो कैबिनेट बैठक होगी, उसमें मंत्री-अफसर कागज-फाइलें नहीं, बल्कि लैपटॉप लेकर पहुंचेंगे। कुल मिलाकर अगले महीने होने वाली कैबिनेट मीटिंग पेपरलैस कैबिनेट होगी। बता दें कि उत्तराखंड शासन सचिवालय को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति दिलाने के साथ ही कागज की खपत कम करने का भी प्रयास कर रहा है। बीते 20 सितंबर को कैबिनेट बैठक में पेपरलैस कैबिनेट के प्रस्ताव को पास किया गया था। प्रस्ताव को हरी झंडी मिलते ही शासन स्तर पर इसके लिए कवायद तेज हो गई थी।