प्रदेश के पांच सौ सरकारी स्कूल ऑनलाइन स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे, जानिए योजना की खास बातें...
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: Government school will become a smart school
देहरादून: धीरे-धीरे ही सही पहाड़ के सरकारी स्कूलों की हालत सुधरने लगी है। शिक्षा का स्तर सुधरा है, स्कूल संवर रहे हैं। प्रदेश सरकार की कोशिशें रंग ला रही हैं। जल्द ही राज्य के 500 सरकारी इंटर कॉलेज इंटरनेट के जरिए स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट से जोड़े जाएंगे। कवायद शुरू हो गई है, 9 नवंबर को यानि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर प्रोजेक्ट के पहले चरण की शुरुआत होगी। राज्य सरकार की इस पहल के जरिए प्रदेश के सैकड़ों स्कूल स्मार्ट क्लासरूम से जुड़ेगे। स्कूलों में हाईटेक कंप्यूटर लैब बनेगी। छात्रों को एडवांस कंप्यूटर टेक्निक के बारे में बताया जाएगा। जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, वहां के छात्र देहरादून से होने वाले लाइव टेलीकास्ट के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। देहरादून में स्पेशल स्टूडियो भी बनाया जा रहा है, जिसके जरिए ऑनलाइ क्लासेज का संचालन किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ये कोशिश बेहद अनूठी है, इसे एजुकेशन सिस्टम में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश के सरकारी स्कूलों को ऑनलाइन स्मार्ट क्लास की सौगात देंगे। योजना के लिए पहले फेज में 8 करोड़ का बजट जारी किया गया है। ऑनलाइन क्लास प्रोजेक्ट प्रदेश के सभी 13 जिलों में संचालित होगा। प्रोजेक्ट के तहत नैनीताल के 61, अल्मोड़ा के 52, बागेश्वर के 10, पिथौरागढ़ के 40, ऊधमसिंहनगर के 32 और चंपावत के 15 स्कूलों को चुना गया है। इसी तरह पौड़ी गढ़वाल के 82, चमोली के 45, हरिद्वार के 10, टिहरी के 52, उत्तरकाशी के 33, देहरादून के 46 और रुद्रप्रयाग के 22 इंटर कॉलेज स्मार्ट क्लास प्रोजेक्ट से जुड़ेंगे। योजना का संचालन पीपीपी मोड में होगा।
यह भी पढ़ें - कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के बेटे की शादी आज, बहू बनेंगी राजकुमारी मोहिना..देखिए तस्वीरें