उत्तराखंड के 500 सरकारी स्कूलों के लिए खुशखबरी, जनवरी से शुरू होंगी स्मार्ट क्लास

जिन सरकारी स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, अब उन स्कूलों के बच्चे भी स्मार्ट क्लासेज के जरिए हर विषय की जानकारी हासिल कर सकेंगे...
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Government school: Government school will become a smart school
Image: Government school will become a smart school

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाली है। स्कूल अब इंटरनेट से जुड़कर स्मार्ट स्कूल बन जाएंगे। उत्तराखंड के 500 सरकारी इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लासेज इसी शैक्षिक सत्र से शुरू हो जाएंगी। स्मार्ट क्लासेज का संचालन जनवरी से होगा। स्मार्ट क्लासेज के संचालन के लिए हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में चार स्टूडियो और वर्चुअल लैब स्थापित की जाएगी। चलिए अब आपको स्मार्ट क्लासेज प्रोजेक्ट की खास बातें बताते हैं, इससे सबसे बड़ा फायदा तो ये होगा कि जिन स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं, वहां भी बच्चे प्रोजेक्टर के जरिए पढ़ाई कर सकेंगे। स्टूडियो में 45-45 मिनट की कक्षाएं चलेंगी। कक्षाओं के संचालन के लिए शिक्षकों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि प्रदेश के 500 इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास चलाने के लिए टीसीएल कंपनी के साथ करार हो चुका है। इस काम के लिए कंपनी को 92 करोड़ दिए जा रहे हैं। कंपनी की तरफ से प्रदेश के पांच सौ कॉलेजों में स्मार्ट क्लास के लिए जरूरी उपकरण मुहैया कराए जाएंगे। जिन स्कूलों में टीचर नहीं हैं, वहां स्मार्ट क्लासेज के जरिए बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। टीचर ना होने की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। स्मार्ट क्लासेज में एक पीरियड 45 मिनट का होगा। आईटी में एक्सपर्ट टीचर्स की मदद से क्लासेज का संचालन किया जाएगा। इन शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि ये मास्टर ट्रेनर के रूप मे दूसरे शिक्षकों को ट्रेनिंग दे सकें। स्मार्ट क्लासेज प्रोजेक्ट का शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर किया जाएगा। जनवरी से प्रदेश के पांच सौ सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासेज का संचालन शुरू हो जाएगा।यह भी पढ़ें - टिहरी झील के किनारे बसे गांवों पर मंडराया खतरा, जलस्तर बढ़ने से कई मकानों में दरारें