Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने दिवाली से ठीक पहले प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को पांच फीसद डीए और बोनस की सौगात दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए और बोनस संबंधी फाइल को मंजूरी दे दी है। कर्मचारियों को अक्टूबर के वेतन के साथ ही बढ़ा हुआ डीए मिलने लगेगा। दिवाली से पहले बोनस भी मिल जाएगा। इस फैसले से प्रदेश के करीब ढाई लाख सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगमों-उपक्रमों के कर्मचारी और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों को फायदा होगा। प्रदेश में सातवें वेतनमान का लाभ ले रहे राज्य कर्मचारियों और निगमों-उपक्रमों के कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएम त्रिवेन्द्र सिह रावत की तरफ से मंजूरी मिल गई है, आचार संहिता हटते ही ऐलान भी कर दिया जाएगा।