Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड का राज्य स्थापना दिवस समारोह इस बार खास होगा। समारोह को यादगार बनाने की तैयारियां जारी हैं। 19वें स्थापना दिवस का समारोह एक हफ्ते पहले ही शुरू हो जाएगा। यानि कार्यक्रम 3 नवंबर से आरंभ हो जाएंगे। आमतौर पर राज्य स्थापना समारोह के कार्यक्रम केवल राजधानी देहरादून में होते थे, पर इस बार दून के साथ-साथ टिहरी, श्रीनगर, अल्मोड़ा और मसूरी में भी अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम 3 नवंबर से शुरू होंगे, जो कि 9 नवंबर तक चलेंगे। कार्यक्रमों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपरा दिखेगी। पलायन को रोकने का संदेश भी दिया जाएगा। कार्यक्रमों के जरिए सरकार रिवर्स पलायन का संदेश भी देगी। कार्यक्रमों में अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियां और प्रवासी उत्तराखंडी हिस्सा लेंगे।