Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी...सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाला हर युवा एनडीए का हिस्सा बनना चाहता है। एनडीए में प्रवेश के लिए हर साल हजारों युवा परीक्षा देते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन सफलता कुछ ही लोगों को मिलती है। उत्तराखंड के एक लाल ने एनडीए एंट्रेस एग्जॉम में ना सिर्फ सफलता हासिल की है, बल्कि पूरे देश में टॉप किया है। मूल रूप से ग्राम तम्लाग पौड़ी गढ़वाल निवासी उनका परिवार दून के बसंत विहार में रहता है। इस युवा का नाम है रिपुंजय नैथानी। जिन्होंने एनडीए एंट्रेंस एग्जॉम में टॉप कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया है। एनडीए परीक्षा में सफल होने वाले युवाओं में रिपुंजय नैथानी टॉप पर रहे।उनकी सफलता की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। एनडीए एंट्रेंस एग्जॉम का आयोजन यूपीएससी की तरफ से किया जाता है। ये राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसमें देशभर के युवा हिस्सा लेते हैं।