उत्तराखंड: लड़कों ने छेड़ा तक नहीं, लड़की ने बेवजह मारा थप्पड़? बस अड्डे में मचा हंगामा

बस अड्डे पर हंगामा कर रहे लड़के कह रहे थे कि उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ नहीं की, लड़की ने उनके साथी को बेवजह थप्पड़ जड़ दिया...देखिए वीडियो
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
UdhamSinghNagar: Uproar of youths for making false accusations of molestation by a girl
Image: Uproar of youths for making false accusations of molestation by a girl

रुद्रपुर: उत्तराखंड की औद्योगिक नगरी ऊधमसिंहनगर, ये जिला उद्योगों के लिए कम आए दिन होने वाले बवालों के लिए ज्यादा चर्चा में रहता है। ताजा मामला रुद्रपुर का है, जहां छेड़छाड़ की घटना के बाद जमकर बवाल हुआ। बवाल मचाने वाली लड़की नहीं थी, बल्कि वो लड़के थे जिन्हें लड़की ने थप्पड़ मार दिया था। गुस्साए लड़कों ने लड़की को मेंटल तक कहा, उसे अपने दिमाग का इलाज कराने की सलाह भी दी। पूरा मामला क्या है ये भी बताते हैं। देर रात रोडवेज बस अड्डे के पास कुछ लड़के खड़े थे। ना जाने क्या बात हुई। एक लड़की ने लड़के के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। लड़की का आरोप है कि लड़के छेड़छाड़ कर रहे थे। अश्लील कमेंट पास कर रहे थे। वहीं लड़के को थप्पड़ पड़ते ही उसके साथी बिदक गए। हंगामा करने लगे। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - गोपेश्वर-पोखरी रोड पर खाई में गिरी कार, बुझा घर का चिराग..इसी साल हुई थी शादी
लड़कों ने कहा कि उन्होंने युवती के साथ कोई बदसलूकी नहीं की थी। युवती ने बेवजह एक लड़के को थप्पड़ मार दिया। ये सरासर गलत है। लड़कों का शोर-शराबा सुन मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। पूरे आधे घंटे तक बवाल हुआ। लोगों ने समझाने की कोशिश की, पर लड़के किसी की बात नहीं सुन रहे थे। वो कह रहे थे कि किसी पर बेवजह छेड़छाड़ का आरोप लगाना गलत है, उन्होंने लड़की के साथ बदसलूकी नहीं की थी। लड़कों ने युवती को मेंटल कह कर उसे अपने दिमाग का इलाज कराने की नसीहत तक दे डाली। युवती और लड़कों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई। बाद में लोगों के समझाने के बाद कहीं जाकर दोनों पक्ष शांत हुए। वीडियो साभार नेटवर्क 18

  • Youtube सब्सक्राइब करें: