उत्तराखंड: CM को धमकी भरा फोन करने वाला गिरफ्तार,बम ब्लास्ट की धमकी दी थी

आधार कार्ड हासिल करने के लिए पौड़ी के युवक ने जो किया, वो देख आपके होश उड़ जाएंगे...
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Threat call accused arrested: Threat call of bomb blast on har ki pauri accused arrested
Image: Threat call of bomb blast on har ki pauri accused arrested

हरिद्वार: 9 नवंबर, राज्य का स्थापना दिवस, जब पूरा उत्तराखंड प्रदेश का जन्मदिन धूमधाम से मना रहा था, ठीक उसी वक्त सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के निजी मोबाइल फोन पर किसी ने फोन किया और कहा कि वो हरिद्वार के हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने वाला है। खबर फैलते ही दून से लेकर हरिद्वार तक हड़कंप मच गया। पुलिस धमकी देने वाले को ढूंढने लगी। आरोपी युवक अब पुलिस की गिरफ्त में है। हरिद्वार पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार में बिलकेश्वर मंदिर के गेट के पास पकड़ा। युवक का नाम केशवानंद है, वो पौड़ी गढ़वाल के आंताखोली गांव का रहने वाला है। जिस मोबाइल से सीएम के नंबर पर कॉल की गई थी, पुलिस ने वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने ही सीएम के मोबाइल पर धमाके की धमकी दी थी, हालांकि बैग की तलाशी में पुलिस को कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: आंगन में खेल रहे 5 साल के बच्चे को गुलदार ने मार डाला, जंगल में मिली लाश
पुलिस जांच में आरोपी के बारे में कई चौंकाने वाली बातें पता चलीं। आरोपी ने बताया कि वो 2016 में आधार कार्ड बनवाने के लिए पौड़ी में हुए सीएम दरबार में गया था, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। साल 2016 में उसने श्रीनगर थाने में फोन कर सीएम को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एक साल सजा काटने के बाद वो इलाहबाद चला गया। आधार कार्ड ना होने की वजह से उसे स्थायी काम नहीं मिल रहा था। वो मजदूरी कर किसी तरह दिन काट रहा था। युवक के परिवार में पत्नी और 3 बच्चे हैं, पर वो पिछले दो साल से उनके संपर्क में नहीं है। गांव के प्रधान और दूसरे लोगों से भी उसका झगड़ा चल रहा है। आरोपी को 41 सीआरपीसी का नोटिस दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि आरोपी की काउंसिलिंग कराने की जरूरत है। आपको बता दें कि शनिवार शाम सीएम के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। जिसे उनके प्रोटोकॉल अधिकारी आनंद सिंह रावत ने रिसीव किया। दूसरी तरफ से बात कर रहे शख्स ने हरकी पैड़ी को पेट्रोल बम से उड़ाने की धमकी दी थी। मामला गंभीर था। प्रोटोकॉल अधिकारी ने इस संबंध में तुरंत देहरादून के एसएसपी अरुण मोहन जोशी को बताया। प्रोटोकॉल अधिकारी ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में केस दर्ज कराया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को हरिद्वार में गिरफ्तार कर लिया।