उत्तराखंड में शर्मनाक हरकत, होटल मालिक ने किया महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म

रामनगर के एक रिसॉर्ट मालिक पर अपनी महिला कर्मचारी संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है, पढ़ें पूरी खबर
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
female employee molested: Owner of the resort molested a female employee in ramnagar
Image: Owner of the resort molested a female employee in ramnagar

रामनगर: अब खबर रामनगर से, जहां रिसॉर्ट मालिक पर अपनी महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, जांच जारी है। मामला मैंगो ब्लूम रिसॉर्ट से जुड़ा है, जो कि रामनगर के ढिकुली में स्थित है। पीड़ित लड़की उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की रहने वाली है। पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि वो काफी समय से ढिकुली के एक रिसॉर्ट में काम कर रही थी। रिसॉर्ट का मालिक पवन उस पर बुरी नजर रखता था। पर वो किसी तरह मालिक से खुद को बचाती रही। घटना 12 नवंबर की है, वो रिसॉर्ट में काम कर रही थी, तभी रिसॉर्ट मालिक ने किसी काम के बहाने महिला कर्मचारी को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें - भगवान बदरीनाथ अब 6 महीने घृत कंबल में लिपटे रहेंगे,जानिए ये अनोखी परंपरा
रिसॉर्ट मालिक की हैवानियत के बाद लड़की बुरी तरह डर गई, पर उसने किसी तरह हिम्मत जुटाई और अपने परिजनों को इस बारे में बताया। रिसॉर्ट मालिक की करतूत जानकर युवती के परिजन भी सन्न रह गए। बाद में पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित ने रिसॉर्ट मालिक पर दुष्कर्म के साथ-साथ गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मैंगो ब्लूम रिसॉर्ट के मालिक पवन दामोदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।