बधाई उत्तराखंड: उत्तरकाशी को NCC की बटालियन, चमोली को NCC कंपनी की सौगात

NCC...यानी नेशनल कैडेट कोर्प्स...देश की सेनाओं के लिए बच्चों और युवाओं को तैयार करने का एक जरिया है NCC...उत्तराखंड के लिए इस लिहाज से एक अच्छी खबर है
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand news: NCC BATTALION IN UTTARKASHI AND NCC COMPANY IN CHAMOLI
Image: NCC BATTALION IN UTTARKASHI AND NCC COMPANY IN CHAMOLI

देहरादून: नेशनल कैडेट कोर्प्स...नौजवानों या यूं कहें कि स्कूली और कॉलेज के छात्रों की टुकड़ी, जो देश की सेना के लिए तैयार होती है। आज भी देखा जाता है कि देश की सेनाओं में NCC के जरिए कई बच्चे अफसर बनकर जाते हैं। खासतौर पर उत्तराखंड की बात करें तो ये एक सैन्य बाहुल्य प्रदेश है। उत्तराखंड में घर घर में सैनिक जन्म लेते हैं। ऐसे में देवभूमि की इस गौरवमयी परंपरा को संजोये रखने की जरूरत है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में NCC की गतिविधियों को मजबूत करने की कोशिश हो रही है। इसके लिए सरकार ने स्वीकृति भी दे दी है। उत्तरकाशी में एक नई NCC बटालियन की स्थापना होगी और गोपेश्वर में NCC की स्वतंत्र कम्पनी तैयार होगी। बकायदा सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बात की घोषणा की है। उन्होंने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जनता को इस बारे में जानकारी दी है। आगे देखिए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भीषण हादसे में ITBP जवान की मौत..छुट्टी पर घर आया था, 3 दिन बाद ड्यूटी जाना था
सीएम ने लिखा है कि ‘उत्तराखंड में NCC की गतिविधियों को मजबूत करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तरकाशी में एक नई NCC बटालियन की स्थापना तथा गोपेश्वर स्थित NCC की स्वतंत्र कम्पनी को अपग्रेड किये जाने को भी स्वीकृति प्रदान की गई है’’। देखिए फेसबुक पोस्ट

जाहिर सी बात है कि इससे उत्तराखंड के नौजवानों को देश की सेनाओं में जाने के अच्छे अवसर प्रदान होंगे। आपको बता दें कि NCC सी सर्टिफिकेट को आपने अगर ए या फिर बी ग्रेड से लिया है, तो आपको OTA की SSB के लिए बुलाया जाता है।