उत्तराखंड में ‘हरदा’ का हलवाई अवतार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो..देखिए

हरदा ने टकाना बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान ना सिर्फ जलेबियां तलीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से खिलाई भीं...देखिए वीडियो
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
assembly election: harish rawat jalebi video viral on social media
Image: harish rawat jalebi video viral on social media

पिथौरागढ़: सूबे के पूर्व सीएम हरीश रावत चर्चा में रहने का हुनर खूब जानते हैं। उनकी तारीफ करने वाले बहुत हैं तो उनके आलोचक भी कम नहीं, लोग उन्हें अच्छा कहें या बुरा, लेकिन उन्हें भूल नहीं सकते। सोशल मीडिया पर भी वो काफी सक्रिय रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर हरदा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में हरदा जलेबियां बनाते नजर आए। हरदा इन दिनों पिथौरागढ़ उप चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। कांग्रेस के भीतर उनके खिलाफ कई बार सुर उठे, उन्हें कॉर्नर करने की कोशिश भी की गई, पर हरदा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी अच्छी तरह निभा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इन दिनों पिथौरागढ़ उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। पिथौरागढ़ से कांग्रेस के टिकट पर अंजू लुंठी चुनाव लड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: गौचर मेले में ‘अमिताभ बच्चन-2’, DM स्वाति के साथ खेला केबीसी-2..देखिए
हरदा पूरे जी-जान से अंजू लुंठी के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। प्रचार के दौरान वो जनता से जुड़ने के लिए जो अनोखे तरीके अपना रहे हैं, वो भी खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले हरदा सिल्थाम चौराहे पर एक ढाबे में चाय बनाते नजर आए थे। अब उन्होंने टकाना बाजार में जलेबियां तलीं। हरदा ने फेसबुक पेज पर अपना वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो जलेबियां तलते और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अपने हाथ से गरमा-गरम जलेबियां खिलाते नजर आ रहे हैं। हरदा के इस वीडियो को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। कई लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं, पर हरदा को विरोधियों की चिंता तो कभी रही ही नहीं। हमेशा लाइमलाइट में बने रहने वाले हरीश रावत का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

  • Youtube सब्सक्राइब करें: