देहरादून के लिए खुशखबरी..100 जगहों पर खुलेंगे ओपन जिम, जानिए प्रोजेक्ट की खास बातें

गांधी पार्क में खुले ओपन जिम को अच्छा रेस्पांस मिल रहा है, अब दून के 100 वार्डों में भी ओपन जिम बनाए जाएंगे....
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Open gym: Open gym will open soon in 100 wards
Image: Open gym will open soon in 100 wards

देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। सेहत बनाने का वक्त आ गया है। फिटनेस के लिए अब लोगों को कहीं और जाने की जरूरत भी नहीं है। लोग अपने मोहल्ले के ओपन जिम में ही एक्सरसाइज कर सकेंगे। गांधी पार्क के बाद अब शहर के 100 वार्डों में ओपन जिम खुलेंगे। नगर निगम दूनवासियों को जल्द ही ओपन जिम की सौगात देने जा रहा है। मेयर ने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं, जिसके बाद योजना पर काम शुरू हो गया है। मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश पर शहर के 100 वार्डों में ओपन जिम बनेंगे। नगर निगम ने ओपन जिम के लिए जमीन देखना शुरू कर दिया है। जैसे ही जमीन फाइनल होगी, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर ओपन जिम बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। ओपन जिम के कई फायदे होंगे, लोगों को एक्सरसाइज के लिए जिम नहीं जाना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के 4 जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, अब पड़ेगी हाड़ कंपा देने वाली ठंड
जिम के महंगे चार्जेज नहीं देने होंगे। आपको बता दें कि बीते 18 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी पार्क में प्रदेश के पहले टीएसआर गोल्ड ओपन जिम का शुभारंभ किया था। ये जिम कई मायनों में खास है। यहां आधुनिक एक्यूपमेंट लगे हैं। एक बार में 50 से ज्यादा लोग यहां एक्सरसाइज कर सकते हैं। गांधी पार्क के ओपन जिम को मिले रेस्पांस को देखते हुए अब दून के 100 वार्डों में ओपन जिम बनाने की योजना है। मुख्यमंत्री के सुझाव पर नगर निगम ने योजना को अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय और भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप को सभी वार्डों में ओपेन जिम के लिए जगह देखने को कहा है, जमीन मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।