Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता हरदा एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। हरदा गैरसैंण में शीतकालीन सत्र ना कराए जाने से नाराज हैं। उन्होंने 4 दिसंबर को गैरसैंण में उपवास पर बैठने का ऐलान किया है। हरदा ने कहा कि हमारे विधायकों को गैरसैंण में ठंड लग जाती है, इसीलिए 4 दिसंबर को देहरादून में शीतकालीन सत्र चलेगा। इसी दिन मैं गैरसैंण में एक दिन के उपवास पर बैठूंगा। मैं 72 साल का वृद्ध हूं, मैं ये जताने के लिए गैरसैंण में उपवास पर बैठ रहा हूं कि मुझे ठंड नहीं लगती है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का प्रतीक है। इस प्रतीक ने हमारे अंदर इतनी गर्माहट पैदा की है, कि हम हर मुश्किल से निपट सकते हैं। कुल मिलाकर हरदा गैरसैंण में उपवास पर बैठकर त्रिवेंद्र सरकार को आईना दिखाना चाहते हैं।