Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पर्वतजन न्यूज पोर्टल के पत्रकार शिव प्रसाद सेमवाल की गिरफ्तारी के मामले में संज्ञान लिया है। उन्होंने देहरादून एसएसपी अरुण मोहन जोशी से जांच रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले झूठी धाराएं लगाकर पत्रकार सेमवाल को गिरफ्तार किया गया, उसके बाद उत्तराखंड के पत्रकार संगठनों द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाई गई। मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव हेमचंद्र भट्ट ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर शिव प्रसाद सेमवाल पर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के संदर्भ में जवाब मांगा है। इस पत्र में पुलिस कप्तान को तत्काल जवाब मांगा गया है कि किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाया गया? इसके साथ-साथ इस पूरे प्रकरण में एक निष्पक्ष जांच का भी आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के इस आदेश के बाद तत्काल एक जांच बिठा दी गई है। डिप्टी एसपी मुख्यालय लोकजीत सिंह, सेमवाल की गिरफ्तारी की जांच करेंगे।
यह भी पढ़ें - धन्य है देवभूमि का ये सपूत, IMA में चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ गोल्ड मेडल से सम्मानित हुआ