Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में शाही मेहमानों का जोरदार स्वगात हुआ। स्वीडन के राजा कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया आज उत्तराखंड के दौरे पर देहरादून पहुंचे। शाही मेहमानों के स्वागत के लिए नगर निगम हरिद्वार और कोटद्वार ने खास इंतजाम किए हैं। क्षेत्र में स्वीडिश भाषा में होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं, जिनमें शाही दंपति के लिए स्वागत संदेश लिखे हुए हैं। पनियाली गेस्ट हाउस को भी खूबसूरती से सजाया गया है। इससे पहले शाही दंपति जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मंत्री डॉ. धनसिंह रावत ने उनका जोरदार स्वागत किया। देहरादून के बाद राजा कार्ल गुस्ताफ और रानी सिल्विया ऋषिकेश जाएंगे। वहां से वो कॉर्बेट नेशनल पार्क की सैर पर निकलेंगे। शादी दंपति हरिद्वार में एसटीपी का लोकार्पण भी करेंगे। वन विभाग ने भी शाही दंपति के स्वागत की खास तैयारियां की हैं। वे कोटद्वार के पाखरो गेट के रास्ते कार्बेट नेशनल पार्क की सैर कर वन्य जीवों का दीदार करेंगे