Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम से हांफ रही राजधानी को जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। इंडियन मिलिट्री एकेडमी के सामने से गुजरने वाले एनएच-72 पर दो अंडरपास बनेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तरफ से एनएच-72 पर अंडरपास बनाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी जताई। उन्होंने रक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के साथ ही इसके लिए जल्द ही बजट की व्यवस्था की जाएगी। अंडरपास बनाने की जिम्मेदारी उत्तराखंड की कार्यदायी संस्था को सौंपी जाएगी। रक्षा मंत्री ने अंडरपास और इसके लिए 32.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। देहरादून में बनने वाले इस अंडरपास से क्या-क्या फायदे होंगे, ये भी बताते हैं। आगे पढ़िए