Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: उत्तराखंड पुलिस पिछले लंबे वक्त से गलत वजहों से चर्चा में है, पर सच तो ये है कि खाकी में भी इंसान बसते हैं। ऋषिकेश में एक महिला पुलिसकर्मी ने एक गर्भवती की जान बचाकर इस बात को साबित कर दिया। गर्भवती की जान बचाने के लिए महिला पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर अस्पताल गई। वहां ब्लड डोनेट किया, तब कहीं जाकर गर्भवती और गर्भ में पल रहे शिशु की जान बच सकी। गर्भवती महिला की जान बचाने वाली इस पुलिसकर्मी का नाम आशा है, वो ऋषिकेश कोतवाली में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के एक निजी अस्पताल में प्रमिला नाम की गर्भवती महिला को ब्लड की जरूरत थी। प्रमिला टिहरी जिले के घनसाली की रहने वाली है। उसकी हालत गंभीर थी। पति कबूल रावत प्रमिला को अस्पताल लेकर आए तो पता चला कि प्रमिला में हीमोग्लोबिन की कमी है। डिलीवरी सर्जरी से होनी थी। जिसमें ब्लड की जरूरत पड़ती।