देहरादून में इस जगह पर बनेगा सैन्यधाम, मिलेगी उत्तराखंड के हर शहीद की जानकारी

सरकार की कोशिश है कि सैन्य धाम को कुछ इस तरह विकसित किया जाए, जिससे यहां पर चार धामों की तरह ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सकें..
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Military dham: Military dham to be built at shipra vihar
Image: Military dham to be built at shipra vihar

देहरादून: उत्तराखंड...इसे सिर्फ देवभूमि ही नहीं सैन्यभूमि भी कहा जाता है। देश की सेना का हर पांचवा जवान उत्तराखंड से ताल्लुक रखता है। ऐसे में वीरों की इस धरती पर सैन्य धाम की स्थापना की मांग की जा रही थी। ये मांग जल्द ही पूरी होने वाली है। प्रदेश में चार धाम पहले से हैं, लेकिन जो पांचवा धाम अस्तित्व में आएगा, उसे सैन्य धाम के रूप में पहचाना जाएगा। नगर निगम ने इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली है। सैन्य धाम कहां बनेगा, ये भी बताते हैं। इसके लिए देहरादून के शिप्रा विहार में 50 बीघा जमीन चिन्हित की गई है। सैन्यधाम बनाने के लिए जो जगह चुनी गई है, वो जनरल हनुत सिंह की समाधि के पास है। आपको बता दें कि राज्य स्थापना दिवस और कारगिल दिवस जैसे महत्वपूर्ण मौकों पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश में सैन्य धाम बनाने की घोषणा की थी। जिसके बाद नगर निगम ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें - 25 साल बाद देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची मालगाड़ी, देखने के लिए लगी भीड़
अब निगम ने सैन्य धाम के लिए जमीन का चयन कर लिया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सैन्य धाम बनाने के लिए यह भूमि जल्द सरकार को ट्रांसफर की जाएगी। देहरादून में स्थापित होने वाला सैन्य धाम पूरी तरह डिजिटल होगा। साल 1947 के बाद देश की रक्षा करते हुए जितने भी सैनिक शहीद हुए हैं, उनका नाम और जीवन परिचय सैन्य धाम में दर्ज होगा। हर सैनिक का पूरा बायोडाटा एक क्लिक पर उपलब्ध होगा। इस तरह शहीदों की यादों को हमेशा के लिए जिंदा रखा जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इसके लिए प्रदेश सरकार को सुझाव दिया था। अब सरकार की कोशिश है कि सैन्य धाम को कुछ इस तरह विकसित किया जाए, जिससे यहां पर चार धामों की तरह ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंच सकें। गुरुवार को जमीन का चयन कर इसे फाइनल कर दिया गया। जल्द ही जरूरी कार्यवाही करने के बाद जमीन को सैन्य धाम बनाने के लिए सरकार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।