Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: त्रिवेंद्र सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देकर बड़े उद्यमियों के लिए राज्य में बेहतर माहौल बनाया है। यही वजह है कि बड़े उद्यमी राज्य में दिलचस्पी ले रहे हैं, निवेश के लिए आगे आ रहे हैं। टाटा ग्रुप ने भी उत्तराखंड में निवेश की इच्छा जाहिर की है। ऐसा होता है तो ये प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। टाटा ग्रुप उत्तराखंड में निवेश करेगा तो यहां व्यवसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा। हाल ही में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने टाटा ग्रुप के अधिकारियों से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें राज्य के विकास में सहभागिता के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से उत्तराखंड आने और यहां पर्यटन, ऊर्जा और दूसरे क्षेत्रों में निवेश की असीमित संभावनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।