Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। अब उन्हें शहर के अलग-अलग हिस्सों मे जाने के लिए गाड़ी-ऑटो के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा। देहरादून में जल्द ही रोपवे सेवा शुरू होने जा रही है, जिसके बाद लोग हवा से बातें करते हुए शहर में एक जगह से दूसरी जगह आराम से जा सकेंगे। रोपवे सेवा के कई फायदे हैं। इससे लोगों का समय बचेगा, पैसा बचेगा। साथ ही ट्रैफिक के बोझ से हांफ रही राजधानी भी चैन की सांस ले सकेगी। त्रिवेंद्र सरकार ने दून शहर में सामान्य परिवहन प्रणाली के लिए 2200 करोड़ की रोपवे योजना बनाई है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और उत्तराखंड रेल परियोजना के बीच एमओयू हो चुका है। पांच महीने में प्रोजेक्ट की डीपीआर भी तैयार हो जाएगी। जिसके बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। सोमवार को देहरादून में रोपवे सिस्टम विकसित करने के लिए उत्तराखंड मेट्रो परियोजना और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के बीच एमओयू पर साइन हुए। चलिए अब आपको इस प्रोजेक्ट की खास बातें बताते हैं। रोपवे परियोजना के तहत दून के 20 से 25 किलोमीटर तक का एरिया कवर किया जाएगा। जिस पर करीब 2200 करोड़ का खर्चा होने का अनुमान है।