Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश सरकार फिल्म नीति के जरिए प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कवायद में जुटी है, इस कोशिश के सफल नतीजे भी हम देख चुके हैं। प्रदेश सरकार ने फिल्मों की शूटिंग के लिए प्रदेश में बेहतर माहौल तैयार किया है। यही वजह है कि उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन गया है, और अब तो केंद्र सरकार ने भी मान लिया है कि उत्तराखंड देश का मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट है। हाल ही में दिल्ली में हुए 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम में उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के अवॉर्ड से नवाजा गया। उत्तराखंड के लिए ये उपलब्धि बेहद खास है। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुए कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति एम वैंकया नायडू ने उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट के खिताब से नवाजा। राज्य सरकार की तरफ से सचिव सूचना दिलीप जावलकर ने पुरस्कार प्राप्त किया। बता दें कि इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2018 के मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट कैटेगरी में सूचना प्रसारण मंत्रालय ने उत्तराखंड को चुना है। पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने के सराहनीय प्रयास किये गए हैं। राज्य को पुरस्कार मिलने से यहां शूटिंग को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा भी।