Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: श्रीनगर में बदरीनाथ हाईवे पर हुए हादसे की दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। गढ़वाल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी 52 वर्षीय देवेंद्र सिंह अपनी 16 वर्षीय बेटी और बड़ी बेटी के देवर संग यानी अपने दामाद के साथ धारी देवी मंदिर जाने के लिए निकले थे, पर एक हादसे ने सबकुछ तबाह कर दिया। बदरीनाथ हाईवे पर देवेंद्र सिंह की कार बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में समा गई। कार के खाई में लुढ़कने के दौरान 16 वर्षीय दिव्यांशी कार से छिटक कर बाहर गिर गई थी। जिस वजह से उसकी जान बच गई। लेकिन देवेंद्र और 28 वर्षीय प्रवीण कुमार नहीं बच पाए। हादसे की तस्वीरें देख आपका कलेजा मुंह को आ जाएगा। श्रीनगर में हुए इस हादसे में देवेंद्र और प्रवीण ने अपनी जान गंवा दी, जबकि दिव्यांशी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। हादसा कलियासौड़ इलाके में हुआ, जो कि श्रीनगर से करीब 16 किलोमीटर दूर है।