Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सरकार अब तक हर अभियान में अजेय रही है। विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, पार्टी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर हमेशा भरोसा जताया, और भरोसे की जीत भी हुई। इसके बावजूद प्रदेश में उत्तराखंड नेतृत्व का चेहरा बदले जाने की चर्चाएं खूब होती रही हैं। इससे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र भले ही परेशान ना हों, लेकिन पार्टी संगठन की छवि को धक्का जरूर लगता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी हाईकमान ने साफ कर दिया है कि उत्तराखंड में त्रिवेंद्र ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे। सियासी मोर्चे पर त्रिवेंद्र सरकार पार्टी के भीतर बैठे विरोधियों को साधने में भी सफल रही है। प्रदेश सरकार में ऐसे कई बड़े चेहरे हैं, जो अपनी पुरानी पार्टी की सरकार के लिए बवाल की वजह बने रहते थे। इन बड़े चेहरों की मनमर्जियों पर अब लगाम लगी हुई है। कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक खबर छाई रही कि दिल्ली चुनाव के बाद बीजेपी शासित कुछ प्रदेशों के मुखिया बदले जाएंगे। इन प्रदेशों में उत्तराखंड को भी शामिल किया गया था। कुछ लोगों ने तो संभावित मुख्यमंत्रियों का नाम बताना भी शुरू कर दिया था। अब पार्टी हाईकमान ने इस तरह की संभावनाओं को महज अफवाह करार दिया है। आगे पढ़िए