Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ समय से जो खबर सबसे ज्यादा चर्चा में है, वो है प्रदेश सरकार में नेतृत्व परिवर्तन...सोशल मीडिया में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर इतनी कहानियां गढ़ी गईं, कि खुद बीजेपी के बड़े नेताओं को सामने आना पड़ा। और कहना पड़ा कि इस तरह की चर्चाएं सिर्फ अफवाह हैं, जिनका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं। पक्ष-विपक्ष से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक इस विषय पर अपनी बात कह रहे थे, लेकिन अब खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra singh rawat) ने इन अफवाहों पर विराम लगाने की पहल की है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले कि नेतृत्व परिवर्तन की बेबुनियाद बातें तो उनके पद संभालने के कुछ महीने बाद से ही शुरू हो गई थीं। उन्हें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन आम जनता और कर्मचारियों पर इसका जरूर असर पड़ता है। इस तरह की अफवाहों से विकास कार्य भी प्रभावित होते हैं।