Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: विश्व भर में कोरोना वायरस ने अपने आतंक से लोगों को दहशत में डाल रखा है। लोग इसको लेकर काफी सतर्कता भी बरत रहे हैं। उसी के चलते पंतनगर एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। यात्रियों के ऊपर सख़्त निगरानी भी रखी जा रही है। जिले के स्वास्थ्य विभाग और राममूर्ति चिकित्सालय (बरेली) के डॉक्टरों की टीम, आधुनिक चिकित्सक उपकरणों के साथ एयरपोर्ट पर सुबह-शाम डटे हुए हैं। वे हर एक यात्री की बेहद गम्भीरता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने एयरपोर्ट के प्रत्येक कर्मचारी को मेडिकल मास्क भी दिया है। साथ ही साथ स्वास्थ्य को मध्यनज़र रखते हर हवाई अड्डे के वीआईपी लाउंज में सैनिटाइजर भी उपलब्ध है। क्योंकि यह वायरस बाहर के देश की देन है,इसलिए विदेश से पंतनगर पहुंच रहे यात्रियों की कई चरणों मे स्वास्थ्य की जांच हो रही है। जांच के बाद ही उनको पंतनगर एयरपोर्ट से बाहर निकलने दिया जा रहा है। इसी के साथ एयरपोर्ट पर दिल्ली और देहरादून से आने वाले यात्रियों पर भी पैनी नज़र रखी जा रही हैं।