उत्तराखंड में एक अफसर ऐसा भी..जनता कर्फ्यू के दिन वीडियो कॉल पर करवाया मां का श्राद

पढ़िए...क्योंकि ऐसी कहानियां प्रेरणादायक हैं। पढ़िए..क्योंकि उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू (Uttarakhand janta curfew) को ऐसे लोगों ने ही सफल बनाया है।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand janta curfew story of dr deepak pandey
Image: Coronavirus Uttarakhand:Uttarakhand janta curfew story of dr deepak pandey

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू (Uttarakhand janta curfew) को सफल बनाने वाले ऐसे ही लोग हमारे सच्चे हीरो हैं। इन्होंने साबित कर दिया कि लोगों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं। बात जब समाज के हित की हो तो हमें भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। तस्वीर उत्तराखंड के रुद्रपुर से आई है। जहां जनता कर्फ्यू के चलते दिवंगत मां का वार्षिक श्राद्ध प्रभावित न हो, इसके लिए टीडीसी अधिकारी डॉ. दीपक पांडे ने अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए वार्षिक श्राद्ध का अनुष्ठान कराया। पंडित जी अपने घर से ही वीडियो कॉल पर आए और विधि विधान के साथ करीब 15 किमी दूर सरकारी आवास में मौजूद टीडीसी अधिकारी की मां के श्राद्ध का अनुष्ठान कराया। डॉ. दीपक पांडे पंतनगर स्थित तराई बीज विकास निगम (टीडीसी) में मुख्य बीज उत्पादन अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। वार्षिक श्राद्ध के लिए उन्हें रुद्रपुर आना था, लेकिन जनता कर्फ्यू के चलते ऐसा नहीं हो सका। बाद में डॉ. दीपक ने पंडित जी से चर्चा के बाद वीडियो कॉल से वार्षिक श्राद्ध का अनुष्ठान कराने का निर्णय लिया। इस तरह पंडित जी ने वीडियो कॉल से मंत्र पढ़े और उनके बताए निर्देशों पर पूरी प्रक्रिया संपन्न की गई।

उत्तराखंड के लोगों ने जनता कर्फ्यू (Uttarakhand janta curfew) को अभूतपूर्व तरीके से सफल बनाया। इस दौरान उत्तराखंड में ऐसी कई कहानियां भी सामने आईं, जिन्हें आप तक पहुंचाना हमारा फर्ज है। ये कहानियां बताती हैं कि देशहित, समाज के हित से बढ़कर कुछ नहीं। यही भावना हम उत्तराखंडियों को सबसे अलग बनाती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जनता कर्फ्यू की बेमिसाल तस्वीर, फौजी ने नहीं किया पत्नी का अंतिम संस्कार

  • Youtube सब्सक्राइब करें: